🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 🇮🇳 [ लगभग 100 शब्दों में ]
🇮🇳 स्वतं त्रता दिवस 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस भारत देश के राष्ट्रीय त्योहार में से एक है। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इस स्वतंत्रता के लिए हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुती दे दी। जैसे भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाषचन्द्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई आदि। इसलिए हम प्रतिवर्ष इनकी याद और इनके सम्मान में 15 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ "स्वतंत्रता दिवस" मनाते हैं। इस दिन को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। स्वतंत्रता प्राप्ति की घोषणा के बाद सर्वप्रथम 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी ने दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया था। तब से प्रतिवर्ष 15 अगस्त को हमारे प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है। इसके बाद राष्ट्रगान गया जाता है। और शहिदों के सम्मान में श्रध्दांजली दी जाती है। हम भारतीयों के लिए स्वतंत्रता दिवस गर्व और खुशी का दिन है।